Thursday, March 22, 2018

मेरा वजूद

सच कहूं तो वो मर जाता तो उसे मरने नहीं देती कभी मैं
जिंदा रखती हर पलछिन उसको कभी अपनी आंखों में तो कभी अपनी आंखों के पानी में।।।
पर अब क्या????
अब तो वह जिंदा है
मुझमें कहीं मुझको मारकर
अपने समस्त वजूद के साथ
अपनी खुदगर्जी के साथ।।।
सच कहूं तो उस पर खुद से ज्यादा भरोसा था मुझे
जां वार देने को जी चाहता था उस पर
पर उसने जान तो नहीं निकालीं
पर सांसों को इस कदर छलनी कर दिया है कि
जां निकलती है जब भी साँस लेती हुँ मैं।।।
सच कहूं तो जिंदा हुँ मैं
लेकिन मुझमें बस मेरी ही कमी है।।।
सच कहूं तो वो तो आजाद हो गया मुझसे
मेरे वजूद से
बड़ा आसान भी था उसकाआजाद होना मुझसे मेरे वजूद से
पर मेरी आजादी मुझसे मेरे वजूद से
कब होगी बस इतना ही इन्तजार है।।।

No comments:

Post a Comment

सच

जिसको रुकना होता है वो समझता है जानता है कभी कभी तुमको तुमसे ज्यादा ।। जिसको जाना होता है वो चला जाता है चाहे जितना चीख चीखकर मिन्नतें करो फ...